Samastipur News: बकरी पालन को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन
समस्तीपुर, नवम्बर 6 -- Samastipur News: कल्याणपुर। डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय अधीनस्थ पशु उत्पादन शोध संस्थान के द्वारा शुक्रवार को मुक्तापुर में बकरी पालन एवं प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में डॉ गोंड, डॉ शिव कुमार एवं अनिमेष कुमार आदि मौजूद थे। प्रशिक्षण में उपस्थित लोगों को वैज्ञानिकों के द्वारा बकरी पालन एवं उसके प्रबंधन को लेकर जानकारी दी गयी। साथ ही बकरी को होने वाले विभिन्न बीमारी की रोकथाम को लेकर उसके उपाय के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया गया। मौके पर दर्जनों बकरी पालक किसान मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.