Samastipur News: बंगरा हाट स्थित भोलेनाथ मंदिर सजकर तैयार
समस्तीपुर, अगस्त 8 -- Samastipur News: ताजपुर। ताजपुर प्रखंड के हाईवे किनारे सीमावर्ती बंगरा हाट के समीप स्थित बाबा भोलेनाथ मंदिर सज धज कर तैयार है। सावन मास की दूसरी सोमवारी पर जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना को ले जोर शोर से तैयारी की जा रही है। मंदिर को फूलों व रंगीन बल्ब की लड़ियों से सजाया गया है। स्थानीय निवासी रौशन कुमार, नवीन कुमार गुड्डू आदि बताते हैं कि यह मंदिर वैशाली सीमा के नजदीक होने के कारण वैशाली जिला के लेवढन, बलिगांव, दीघा फतेहपुर आदि गांव से श्रद्धालु भक्त सोमवारी के पावन अवसर पर जलाभिषेक व पूजा अर्चना के लिए आते हैं। इससे मंदिर में अच्छी खासी भीड़ हो जाती है। आस पड़ोस का रौनक भी बढ़ जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.