Samastipur News: बंगरा में सड़क किनारे बेहोश मिले युवक की इलाज के दौरान मौत
समस्तीपुर, जुलाई 9 -- Samastipur News: ताजपुर। बंगरा थाना क्षेत्र के बंगरा पंचायत के वार्ड 2 में तीन दिन पूर्व सड़क किनारे बेहोशी की हालत में गंभीर रूप से जख्मी युवक की पटना के एक अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौप दिया गया। मृतक युवक की पहचान बंगरा पंचायत के वार्ड एक निवासी स्व संजीव कुमार सिंह के पुत्र सानू कुमार उर्फ सोनू (20)के रूप में की गई।
प्रदर्शन की वजह गुरुवार की शाम मृतक का शव गांव में आते ही आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शव के साथ एनएच 28 वायरलेस चौक को जाम कर दिया। जाम के कारण समस्तीपुर मुजफ्फरपुर मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। आक्रोशित ग्रामीण युवक की हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए हत्यारे की गिरफ्तारी एवं मृतक के आश्रित को मुआवज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.