Samastipur News: फोरलेन किनारे खड़ी बाइक चोरी
समस्तीपुर, अक्टूबर 13 -- Samastipur News: मोरवा। ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी में मंगलवार की शाम फोरलेन सड़क किनारे खड़ी एक बाइक चोरी कर ली गई। बाइक मालिक इतवारी साहनी अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और बाइक का हैंडल लॉक तोड़कर उसे लेकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों युवक बाइक लेकर लड़ुआ की तरफ फोरलेन सड़क से भाग निकले। क्षेत्र में बाइक और साइकिल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। 15 दिनों के भीतर तीन बाइक और करीब आधा दर्जन साइकिल चोरी हो चुकी हैं। अधिकांश किसान बाइक या साइकिल से खेतों में काम करने आते हैं। सड़क किनारे वाहन खड़ा कर खेत में जाने के दौरान बदमाश चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.