Samastipur News: फायरिंग कर भाग रहे दो बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ़े, तीसरा फरार
समस्तीपुर, सितम्बर 14 -- Samastipur News: कल्याणपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क पर बिरसिंहपुर राइस मिल के समीप सोमवार सुबह बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। युवक ने सड़क किनारे आड़ में छिपकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद भाग रहे बदमाशों की बाइक स्पीड ब्रेकर पर गिर गई। इसके बाद दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया, जबकि तीसरा फरार हो गया। पकड़े गए दोनों बदमाशों की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए गए। पकड़े गए बदमाशों की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलामेघ फूलचंद चौक वार्ड सात निवासी दिनेश महतो के पुत्र रोशन कुमार और चांदचौर रहीम टोला वार्ड 11 निवासी मो. फैजल रहमान के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.