समस्तीपुर, अगस्त 14 -- Samastipur News: समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख पुल के पास बीते तीन अगस्त की देर शाम एलएंडटी फाइनेंस कर्मी हलई थाना क्षेत्र के मरीचा निवासी नीरज कुमार से हथियार के बल पर हुई 89 हजार रुपये लूटकांड मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों की जानकारी शुक्रवार को सदर अनुमंडल पुलिस कार्यालय पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर लूट में प्रयुक्त बाइक, तीन मोबाइल, एक एंड्रॉयड मोबाइल, फाइनेंस कर्मी का बैग और रेनकोट बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुईधारा के बाला कापर के पुत्र नन्हें कापर उर्फ अमरजीत कापर, धुरलख वार्ड 31 के विनोद पासवान ...