समस्तीपुर, अक्टूबर 12 -- Samastipur News: कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत रतवारा गांव में पुलिस ने सोमवार को फरार आरोपी राहुल शर्मा के घर कुर्की जब्ती की। इस दौरान थाना से पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि विगत वर्ष रतवारा में ही सोने चांदी के जेवर लूट मामले में वह आरोपित था और वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की है। कुर्की जब्ती के दौरान उसके घर से चौखट, चौकी सहित अन्य सामान पुलिस ने जब्त किया। इसका नेतृत्व थानाध्यक्ष रणबीर कुमार राउत कर रहे थे। मौके पर थाना के एसआई लालू प्रसाद मल्लाह, अभिजीत कुमार, सुजीत सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...