Samastipur News: फतेहपुर में फाइनेंस कर्मी से पिस्तौल सटाकर लूटे रुपये
समस्तीपुर, जुलाई 21 -- Samastipur News: सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर में मंगलवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर फाइनेंस कर्मी से रूपये लूट लिया है। इस संबंध में फाइनेंस कर्मी मोतीपुर गांव निवासी विजय कुमार ने बताया की रूपये असुली कर जा रहे थे इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने रोक लिया और पिस्तौल के बल पर बैग में रखे रूपया लेकर फरार हो गया। हालांकि रूपये लूटने की राशि का खुलासा नहीं हो सका है। घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया की घटना की जानकारी मिली है। कितना रूपया की लूट हुई है राशि का पता नहीं चल पाया है। घटना की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.