Samastipur News: पड़ोसी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को किया गिरफ्तार
समस्तीपुर, जुलाई 14 -- Samastipur News: उजियारपुर। अंगारघाट पुलिस ने छापेमारी कर थाना क्षेत्र के चैता दक्षणी गांव से पड़ोसी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चैता दक्षणी निवासी राम प्रताप सहनी का पुत्र बिनोद सहनी के रूप में बताया गया है। जानकारी देते हुए अंगारघाट थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया की बिनोद सहनी पर विगत दिनों पड़ोसी से एक विवाद के दौरान जानलेवा हमला कर सिर फोड़ कर गम्भीर रूप से जख्मी कर देने का आरोप में अंगारघाट थाना में केस दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया की इसी सिलसिले में गिरफ्तार कर न्याययिक कार्रवाई के लिए न्यायलय भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Samastipur News: जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.