समस्तीपुर, अक्टूबर 27 -- Samastipur News: विद्यापतिनगर। थाना के प्राथमिक विद्यालय बंगराहा में चोरों ने रविवार की रात चोरी कर ली। बताया गया है की चोरों ने रात में समरसेबल बोरिंग का तार और सोलर लाइट का तार काट कर चोरी कर लिया है। इसकी जानकारी सोमवार को स्कूल खुलने और समरसेबल बोरिंग चालू करने पर हुई है। एचएम अभिनीत कुमार ने बताया की जब स्कूल खुलने पर पानी के लिए बोरिंग चालू किया गया तो बोरिंग चला ही नहीं, जिसकी जांच करने पर चोरी होने की बात सामने आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...