Samastipur News: प्राचीन काली मंदिर में चोरी, पीतल की सतह, घंटी, बर्तन समेत अन्य सामान ले गये चोर
समस्तीपुर, जुलाई 4 -- Samastipur News: समस्तीपुर। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के पाहेपुर वार्ड संख्या-30 स्थित प्राचीन काली मंदिर में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह मंदिर खुलने पर हुई, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगों में आक्रोश फैल गया। जानकारी के अनुसार चोर मंदिर के गर्भगृह से पीतल की ऊपरी सतह, स्कैंडर घंटी, इन्वर्टर, बैट्री, सामूहिक उपयोग के बर्तन समेत अन्य सामान चुरा ले गए।चोरी की घटना के बाद मंदिर समिति एवं ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए आवेदन सौंपा। वहीं सूचना मिलने पर कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ अन्य पहलुओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.