समस्तीपुर, अगस्त 7 -- Samastipur News: हसनपुर। थाना क्षेत्र के गोहा चौक स्थित अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत को लेकर परिजनों ने नर्सिंग होम पर हो हंगामा किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुधवार को जांच एवं प्रसव कराने को लेकर महिला को उक्त नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने आपरेशन कर दिया। महिला ने बच्ची को जन्म दिया। आपरेशन के महिला की स्थिति बिगड़ने लगी। आनन फानन में परिजनो ने महिला को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय ले जा रहे थे। इसी क्रम में रास्ता में ही महिला ने दम तोड़ दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने महिला का शव गोहा चौक स्थित मक्करी मोड़ के समीप नर्सिंग होम पर रख कर हो हंगामा किया। यह भी पढ़ें- Purnia News: क्लिनिक में नवजात की मौत पर परिजनों का बवाल, अस्पताल कर्मी फरार स्थानीय लोगों ने नर्सिंग हो...