Samastipur News: प्रसाद खाने के बाद 30 लोगों की तबीयत बिगड़ी, फूड प्वॉइजनिंग की आशंका
समस्तीपुर, अगस्त 21 -- Samastipur News: बिथान। प्रखंड की उजान पंचायत के परड़ी गांव में गुरुवार रात सत्यनारायण भगवान की पूजा का प्रसाद खाने के बाद 30 से अधिक बच्चे और वयस्क बीमार पड़ गए। एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने से गांव में अफरातफरी मच गई। बीमार लोगों में उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत बताई गई है। लोग फूड प्वॉइजनिंग की आशंका जता रहे हैं। जानकारी के अनुसार, परड़ी गांव निवासी राम सकल यादव के घर गुरुवार रात सत्यनारायण भगवान की पूजा आयोजित की गई थी। पूजा समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद खाने के कुछ देर बाद ही कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन आनन-फानन में बीमार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए。
करीब 30 मरीजों का सीएचसी में चल रहा इलाज बिथान के बीडीओ बबलू कुमार ने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.