समस्तीपुर, अगस्त 17 -- Samastipur News: ताजपुर। प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन समस्तीपुर विधायक अश्वमेध देवी व अतिथि ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष डॉ. कुमार समर्पण एवं संचालन उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि यह कार्यालय जनहित में खोला गया है। यह आम लोगों की समस्याओं को क्षेत्र से लेकर प्रखंड स्तर तक समाधान कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में उल्लेखनीय साबित होगा। मौके पर बीडीओ रवि भूषण, बीस सूत्री सदस्य सुशील चौबे, मुखिया विश्वनाथ सिंह राकेश, धर्मशीला देवी, अनिल कुमार, शशि भूषण, अमरजीत कुमार, जयकांत चौधरी सहित विभिन्न दलों के नेता मो. अनव...