समस्तीपुर, अक्टूबर 7 -- Samastipur News: सिंघिया। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत "सेवा मेरा योगदान" कार्यक्रम हुआ। इस दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर में जमा गंदगी की सफाई की गयी। इस कार्य में बीडीओ विवेक रंजन के द्वारा स्वयं झाड़ू लगाकर अन्य पदाधिकारियों व कर्मियों को स्वच्छता अभियान को लेकर जागरूक किया गया। इसके साथ ही बीडीओ ने संपूर्ण प्रखंड वासियों से भी सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत श्रमदान का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...