Samastipur News: पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण का संदेश
समस्तीपुर, अक्टूबर 13 -- Samastipur News: शिवाजीनगर। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण किया गया। इस दौरान अधिकारियों और शिक्षकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ, सुंदर और हरा भरा बनाए रखने का संदेश दिया। पौधारोपण कार्यक्रम में बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह, मनरेगा पीओ बबलू कुमार तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से पौधे लगाए। मौके पर शिक्षकों ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में प्रधान शिक्षक संतोष कुमार, उमेश प्रसाद राय, प्रदीप कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, अमित कुमार मिश्रा, शांति भूषण, मृत्युंजय कुमार सिंह, सुबोध कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार एवं रवि कुमार रवि सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.