Samastipur News: पौधरोपण से आने वाली पीढ़ी को मिलेगा सुरक्षित भविष्य: एसडीओ
समस्तीपुर, सितम्बर 9 -- Samastipur News: रोसड़ा, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से प्रेरित होकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष केके लखोटिया ने अपनी माताजी रतन देवी लखोटिया के 90वें जन्मदिन के अवसर पर स्थानीय रामलखन सिंह स्मृति उद्यान में पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने माताजी के 90वें जन्मदिन की स्मृति में 90 पौधे लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों के बीच पौधों का वितरण भी किया गया तथा पार्क परिसर में उपस्थित लोगों ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी पूजा कुमारी ने कहा कि मां के जन्मदिन को पौधारोपण से जोड़कर मनाना समाज के लिए प्रेरणादायी पहल है। पेड़ न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य भी देते हैं। कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.