समस्तीपुर, अगस्त 21 -- Samastipur News: समस्तीपुर। पोते के जन्म की खुशी अभी पूरी तरह घर-परिवार में बिखरी भी नहीं थी कि एक सड़क हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। दो दिन पहले पोते के जन्म की खुशखबरी मिलने पर बहू और नवजात को देखने पूसा के श्रीरामपुर गए दंपती शुक्रवार को अपने घर नाजिरपुर लौट रहे थे। इसी दौरान मुसरीघरारी चौराहे पर उनकी बाइक हाईवा ट्रक की चपेट में आ गयी। हादसे में बाइक सवार अनीता देवी (40) गंभीर रूप से घायल हो गयीं। इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उनकी मौत हो गयी। वहीं पति मनोज पासवान भी हादसे में घायल हो गये। मृतका उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर निवासी मनोज पासवान की पत्नी थीं। बताया गया कि दो दिन पहले ही परिवार में पोते का जन्म हुआ था।

पति-पत्नी का अस्पताल में इलाज नवजात पोते को देखने और बहू से मिलने की खुशी में म...