Samastipur News: पेड़ पर से गिरने से 12 वर्षीय छात्र जख्मी
समस्तीपुर, जुलाई 23 -- Samastipur News: कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसिंहपुर पंचायत के अकबरपुर गांव में गुरुवार की दोपहर खेलने के दौरान वृक्ष पर से गिरने से एक छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी छात्र की पहचान अकबरपुर गांव के गोपाल सिंह के 12 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार के रूप में हुई। परिवार के लोगों के द्वारा जख्मी छात्र को इलाज के लिए सीएचसी कल्याणपुर में भर्ती कराया जहां जख्मी छात्र के प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.