Samastipur News: पूसा स्टेशन पर 24 बोतल शराब के साथ दो धराये
समस्तीपुर, अगस्त 20 -- Samastipur News: पूसा। समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के खुदीराम बोस, पूसा स्टेशन के प्लेटफार्म सं.-1 (पश्चिमी छोड़) से रेलवे पुलिस ने गुरूवार को 24 बोतल विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित वैनी थाना क्षेत्र के पातेपुर गोपीनाथ निवासी (वार्ड-5) श्याम सहनी के पुत्र राजाराम सहनी एवं महेन्द्र सहनी के पुत्र सुबोघ कुमार शामिल बताये गये हैं। रेलवे पुलिस के अनुसार हावड़ा-रक्सौल (मिथिला एक्सप्रेस 13021) के गुजरने के बाद दो लोगों को संदिग्ध हालत में देखा गया। जांच करने पर दोनों के पिठठू बैग से 750 एमएल का 12-12 बोतल शराब बरामद किया गया। आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कारवाई में दोनों को गिरफ्तार कर जीआरपी थाना के माध्यम से कोर्ट भेज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.