Samastipur News: पूसा बाजार का जर्जर स्लुईस गेट के पिछले हिस्से में बना खाई नुमा बड़ा गड्ढ़ा, विभाग ने कराई बोरा पिंचिंग
समस्तीपुर, अक्टूबर 10 -- Samastipur News: पूसा। पूसा बाजार रिंग बांध पर स्थित जर्जर स्लुईस गेट के पिछले हिस्से में शनिवार को खाई नुमा बड़ा गड्ढ़ा बन गया। जिससे बांध में करीब 8 फीट से अधिक गहरी खाई दिखने लगी। इसकी सूचना बाढ़ नियंत्रण विभाग के एसडीओ को दी गई। सूचना पर एसडीओ मंजीत कुमार सदल-बल मौके पर पहुंचे एवं गड्ढे में बोरा पिंचिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी। एसडीओ ने बताया कि अगले माह से नये सिरे से इस स्थल पर स्लूईस गेट निर्माण का कार्य शुरू हो जायेगा। तत्काल इसे मरम्मत करा दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बाजार स्थित स्लुईस गेट करीब 3 वर्षों से जर्जर है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: भितहा में पीपी तटबंध पर गंडक का दबाव बढ़ा जिसके लिए हिन्दुस्तान ने भी कई बार खबर प्रकाशित कर विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया। मिली जानकारी के अनुसार अब नये स्लुईस गे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.