समस्तीपुर, जुलाई 16 -- Samastipur News: पूसा। पूसा-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के महमदा गांव में गुरूवार को हुई बाईक दुर्घटना में 4 लोग जख्मी हो गये। घायलो में दो को अनुमंडलीय अस्पताल, पूसा में भर्ती कराया गया। जबकि दो निजी क्लीनिक में इलाजरत बताये गये हैं। मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो एक बाईक पर सवार तीन युवक पूसा से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान अनियंत्रित होकर एक स्थानीय व्यक्ति से टकरा गये। ग्रामीण अजयकांत ने बताया कि एंबुलेश बुलाकर दो लोगों को अस्पताल में भेजा गया। जबकि दो अन्य को किसी कलीनिक में ले जाया गया है। इधर अस्पताल में ईलाजरत दोनों घायलो को प्राथमिक उपचार के बाद गहन चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया है। मौजूद लोगों के अनुसार रेफर गये लोगों में पीयर थाना क्षेत्र के तेपरी गांव निवासी बिनोद कुमार के पुत्र अनिकेत कुमार एवं द...