समस्तीपुर, अगस्त 19 -- Samastipur News: समस्तीपुर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन समस्तीपुर मंडल के सदस्यों ने पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह को ज्ञापन सौंप कर कर्मचारियों की समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। इसीआरकेयू के मंडल मंत्री मनोज कुमार सहित अन्य कर्मचारी नेताओं ने संयुक्त रूप से दिये ज्ञापन में बताया है कि लोकोशेड समस्तीपुर के कर्मचारियों को पदोन्नति से वंचित किया गया है। यहां के कर्मचारी विगत 12-13 वर्षों से एक ही पद पर कार्यरत हैं। साथ ही 2017 के बाद उन्हें तकनीशियन 3 के पद पर पीआर एवं एलडीसीई कोटा के अंतर्गत पदोन्नति का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है। लंबे अवधि तक पदोन्नति के पर्याप्त अवसर उपलब्ध नहीं होने के कारण कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है। जबकि वर्ष 2020 में समस्तीपुर लोकोशेड के 77 पदों को स्थायी...