Samastipur News: पूरे दिन ट्रिपिंग करती रही बिजली, पेयजल संकट से हलकान रहे लोग
समस्तीपुर, जुलाई 9 -- Samastipur News: रोसड़ा। शहर में गुरुवार को पूरे दिन बिजली की आंखमिचौली से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। सुबह से ही लगातार ट्रिपिंग होने के कारण न केवल घरेलू कामकाज प्रभावित हुआ, बल्कि नल-जल योजना भी बाधित रही। कई इलाकों में पानी की टंकियां समय पर नहीं भर सकीं, जिससे लोगों को पेयजल के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। दिनभर बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी रहने से उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी गई। शहरी फीडर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण फीडरों में भी बिजली आपूर्ति चरमराई रही। स्थिति यह थी कि जैसे ही बिजली आती, लोग पंखा, मोटर या अन्य उपकरण चालू करते, कुछ ही क्षणों में फिर बिजली गुल हो जाती। कई बार तो एक मिनट भी बिजली लगातार नहीं रह सकी। इससे घरों में पानी भरने, मोबाइल चार्ज करने और अन्य जरूरी कार्य भी प्रभावित रहे। बिजली संकट का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.