समस्तीपुर, जुलाई 14 -- Samastipur News: शिवाजीनगर। थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ दिखा इससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं रहागीरों ने बरियाही पुल पर जुट गए। लोगों ने शव को नदी की तेज धारा में बहते हुए देखा, लेकिन पानी का अत्यधिक बहाव और तेज करंट होने के कारण कुछ ही देर में शव बह गया। शव के शरीर में कपड़ा नहीं था। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दिनों लगातार हो रही बारिश के कारण करेह नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। यह भी पढ़ें- रामनगर की कोसी में तैरता मिला युवक का शव नदी में पानी का दबाव और बहाव सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक है। यही कारण रहा कि कुछ ही मिनटों के भीतर शव बरियाही घाट पुल से आगे निकलते हुए काकर घाट की दिशा में बह ग...