Samastipur News: पुलिस हिरासत में युवक से मारपीट के आरोप में पीटीसी विवेक निलंबित
समस्तीपुर, अक्टूबर 23 -- Samastipur News: समस्तीपुर। सरायरंजन थाना क्षेत्र में हथियार के साथ गिरफ्तार युवक के साथ थाना परिसर में मारपीट के मामले में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही के आरोप में पीटीसी विवेक कुमार को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करते हुए कारण पृच्छा की गई है। बता दें कि दो दिन पूर्व सरायरंजन थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार युवक की पहचान शहजादापुर गांव के स्व. नवल किशोर ठाकुर के पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और एक 7 एमएम पिस्टल बरामद की थी। गिरफ्तारी के बाद युवक के साथ थाना परिसर में पुलिस अभिरक्षा में मारपीट किए जाने का मामला सामने आया। सदर अस्पताल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.