Samastipur News: पुलिस पिकेट खोलने की कवायद शुरू
समस्तीपुर, सितम्बर 25 -- Samastipur News: दलसिंहसराय। अपराध नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था के मद्देनजर दलसिंहसराय शहर के व्यस्ततम क्षेत्र सरदारगंज एवं उजियारपुर थाने के चांदचौर में पुलिस पिकेट खोलने की प्रशासनिक कवायद शुरू की गई है। इन दोनों स्थलों पर पुलिस पिकेट खुलने से अपराध नियंत्रण, वाहन जांच, गश्ती एवं जरूरत पड़ने पर त्वरित पुलिस कार्रवाई को प्रभावी बनाया जाएगा। इसी प्रकार यातायात नियंत्रण एवं जाम की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने में भी पुलिस को सुविधा होगी। एसडीओ किशन कुमार एवं एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि अन्य बातों के अलावे महिलाओं के साथ ही आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का पुलिस को विशेष निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.