समस्तीपुर, अक्टूबर 12 -- Samastipur News: विद्यापतिनगर। पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए गैर-जमानती वारंट के दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान खनुआ ढाला गांव निवासी उषा देवी, पति योगेंद्र सहनी और मुकेश सहनी, पिता योगेंद्र सहनी के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की कार्रवाई एसआई अमृता राज के नेतृत्व में की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों गिरफ्तार आरोपितों को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...