Samastipur News: पुलिस दीदियों को मिली 20 स्कूटी और 10 मोटरसाइकिल, महिला सुरक्षा होगी मजबूत
समस्तीपुर, अगस्त 28 -- Samastipur News: समस्तीपुर। महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से समस्तीपुर पुलिस की ओर से शुक्रवार को पुलिस दीदी अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों को गश्ती एवं निगरानी के लिए 20 स्कूटी और पुरुष पुलिसकर्मियों को 10 मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई गई हैं। इससे शहर के स्कूल-कॉलेजों और महिलाओं की अधिक आवाजाही वाले सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी। शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर से सभी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों की टीमें वाहनों के साथ शहर के अलग-अलग हिस्सों में फ्लैग मार्च करते हुए निकलीं। टीम ताजपुर रोड होते हुए नगर थाना, मुफस्सिल थाना, पटेल गोलंबर और बीआरबी कॉलेज तक गया। इसके बाद सभी टीमें वापस पुलिस लाइन पहुंचीं। पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.