Samastipur News: पुलिस छापेमारी में शराब जब्त
समस्तीपुर, सितम्बर 9 -- Samastipur News: विद्यापतिनगर। थाना क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूलपुर गांव में छापेमारी कर 97.380 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रसूलपुर गांव स्थित आरोपित के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.