Samastipur News: पुलिस की डायल 112 टीम को उमावि सलखंनी की छत्राओं ने बांधी राखी
समस्तीपुर, अगस्त 19 -- Samastipur News: दलसिंहसराय। उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोख्तियारपुर सलखंनी में मंगलवार को छात्राओं ने डायल 112 की पुलिस टीम को राखी बांध रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। पुलिस टीम में शामिल वरुण कुमार सिंह, विजय शुक्ला, रूपेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर सुरक्षा एवं समाज की सेवा में उनके योगदान के प्रति सम्मान जताया। पुलिसकर्मियों ने भी छात्राओं को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रभारी एचएम प्रभास कुमार राय, मिथिलेश कुमार, नवीन कुमार, वंशिका कुमारी, रिशु कुमारी, अंजुम आरा, प्रमिला कुमारी आदि शिक्षक एवं शिक्षिका भी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: असुरक्षा को देख तुरंत पुलिस को दें सूचना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.