समस्तीपुर, जुलाई 14 -- Samastipur News: रोसड़ा। शहर के पुराने गंडक रेल पुल से मंगलवार की सुबह एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। समाचार लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं चल सका था।

घटना का विवरण मिक्की जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे शहर के डगबर टोली वार्ड-20 निवासी दीपक कुमार (35) पुराने रेल पुल पर काफी देर से इधर-उधर घूम रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक उन्होंने पुल से गंडक नदी में छलांग लगा दी। युवक के नदी में गिरते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और महती संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने साहस का परिचय देते हुए युवक को बचाने के लिए नदी में उतरने का प्रयास भी कि...