Samastipur News: पुत्र पर जानलेवा हमला कर घर से भगा देने का लगाया आरोप
समस्तीपुर, जुलाई 6 -- Samastipur News: कल्याणपुर। क्षेत्र अंतर्गत करुआ गांव निवासी उमेश प्रसाद ठाकुर ने कल्याणपुर थाना में आवेदन दिया है। जिसमें अपने पुत्र के द्वारा उसपर जानलेवा हमला कर घर से भगा देने का आरोप लगाया है। आवेदन में उसने बताया है कि विगत 4 जुलाई की शाम वह मधुरापुर टारा के देवनारायण सिंह के पुत्र अनिल कुमार सिंह के दरवाजे पर बैठा हुआ था। इसी दौरान उसका बड़ा पुत्र रोशन ठाकुर आदि लोग हथियार से लैस होकर आया और हत्या करने की नीयत से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। चिल्लाने पर ग्रामीण पहुंचे तब जाकर लोग भाग गया। उसने बताया कि उसका बड़ा पुत्र सभी जायदाद उसके नाम कर देने का दबाब बना रहा है। नहीं करने पर उसकी हत्या कर देने की बात वह कहता है। थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार रावत ने दिए गए आवेदन के आरोप में मामला दर्ज करते हुए आगे की का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.