Samastipur News: पुजारी को फोन कर बुलाया और मारी तीन गोलियां, मौके पर मौत
समस्तीपुर, नवम्बर 5 -- Samastipur News: सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र की गंगापुर पंचायत स्थित अकलू चौक के समीप गुरुवार शाम बदमाशों ने पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बाघी पंचायत के चकहबीब गांव निवासी कमल सिंह के पुत्र सोनू कुमार (30) के रूप में हुई है। हत्या से आक्रोशित लोगों ने अकलू चौक के समीप एनएच-28 जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं और आवागमन बाधित हो गया। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। फोन कर बुलाया, फिर बरसाईं गोलियां
फोन कर बुलाकर की गई फायरिंग लोगों के अनुसार, सोनू गुरुवार की शाम अपने घर पर था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। फोन आने के बाद वह मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के राम टोला पहुंचा। बताया जाता है कि अपराधियों ने उसे संजीत राम के घर के समीप बुलाया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.