समस्तीपुर, अक्टूबर 28 -- Samastipur News: समस्तीपुर, निसं। बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को शक्ति अभियान के बैनर तले एकदिवसीय विरोध प्रदर्शन किया गया। छात्राओं ने कॉलेज में पीरियड वेंडिंग मशीन लगाने, लड़कियों के वॉशरूम की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा पर्याप्त डस्टबिन की व्यवस्था करने सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की मांग रखीं। छात्राओं का कहना था कि इस प्रदर्शन से दो दिन पूर्व, कॉलेज प्रशासन को इन समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन दिया गया था। बावजूद मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण शक्ति अभियान के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। छात्राएं बीआरबी कॉलेज के मुख्य द्वार से नारेबाजी करते हुए कैंपस के अंदर प्राचार्य कार्यालय तक पहुंची। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी छात्राएं प्राचार्य कार्यालय के सामने बैठ ...