समस्तीपुर, सितम्बर 25 -- Samastipur News: सरायरंजन, निसं.। लाटबसेपुरा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जारी लाभुकों की सूची को लेकर गुरुवार को आयोजित आमसभा के दौरान पंचायत कार्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने आवास योजना की सूची में कथित अनियमितता का आरोप लगाते हुए इसका विरोध किया। यह भी पढ़ें- Ara News: सहार की पंचायतों में आवास सूची के अनुमोदन को ग्राम सभा आयोजितग्रामीणों के आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत के मुखिया द्वारा अपने पद का कथित रूप से दुरुपयोग करते हुए अपने ही परिवार के कई लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए सूची में शामिल कर दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, सूची में ऐसे लोगों के नाम भी शामिल हैं, जिनके पास पहले से दो मंजिला पक्का मकान मौजूद है। आमसभा के दौरान ग्रामीणों ने सूची में ...