समस्तीपुर, अगस्त 19 -- Samastipur News: चकमेहसी। चकमेहसी पुलिस ने अपर थाना अध्यक्ष गुड्डू कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में छापेमारी कर बंधक बनाकर पिटाई मामले के एक आरोपी को उसके घर से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी सैदपुर का रौशन कुमार बताया गया है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...