समस्तीपुर, सितम्बर 8 -- Samastipur News: रोसड़ा। रोसड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शहर के गांधी चौक के पास एक पिकअप से 630 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस दौरान पुलिस ने एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार ने बताया कि धराया आरोपी वैशाली जिले के हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर देवरिया निवासी अमिरलाल साह का पुत्र जितेंद्र कुमार है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शहर के गांधी चौक के समीप छापेमारी की गई। इस दौरान पिकअप वाहन से 630 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। मामले में थाना कांड सं 371/26 दर्ज कर धराये पिकअप चालक को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वहीं अन्य आरोपियों को भी चिन्हित कर उसके विरुद्ध अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...