Samastipur News: पिकअप पर लदी शराब के साथ एक धराया
समस्तीपुर, अगस्त 11 -- Samastipur News: सरायरंजन, निसं। सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग स्थित गांग मोहन घाट के निकट सोमवार की देर शाम पुलिस ने गुप्त सूचना पर 1000 लीटर शराब लदे पिकअप वैन को जब्त किया है। इस दौरान पुलिस ने मुख्य धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग निवासी नरेश महतो के पुत्र संजीव कुमार के रूप में की गई है। इस संबंध में पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस दलबल के साथ निर्दिष्ट स्थान पर पहुंची तो मालवाहक पिकअप वैन का चालक एवं एक अन्य युवक अपने-अपने वाहन को छोड़ वहां से फरार हो गया। वहीं एक धंधेबाज को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। पुलिस ने घटनास्थल से दो अपाचे बाइक को भी जब्त किया है। उनमें एक पर नंबर अंकित है जबकि दूसरा बिना नंबर वाली बाइक है। बरामद की गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.