Samastipur News: पान दुकान से दो किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार
समस्तीपुर, नवम्बर 3 -- Samastipur News: बिथान,एसं। बिथान बाजार स्थित साहेब पान दुकान से पुलिस ने छापेमारी कर 1 किलो 186 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। इसकी पहचान रामदुलार मुखिया उर्फ रामउदगार मुखिया,पिता स्व. शिवशंकर मुखिया, के रूप में हुई है। पुलिस को साहेब पान दुकान में गांजा रखे जाने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने दुकान में छापेमारी की। इस दौरान 1 किलो 186 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राज किशोर राय ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार व सेवन के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर साहेब पान दुकान में कार्रवाई कर गांजा बरामद किया गया और एक को गिरफ्तार किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.