Samastipur News: पानी भरे गढ्ढा में डूबने से दिव्यांग किशोर की मौत
समस्तीपुर, अगस्त 10 -- Samastipur News: उजियारपुर। प्रखंड के चंदौली गांव स्थित बगघा चौर में पानी भरे एक गढ्ढे में डूबकर सोमवार को एक दिव्यांग किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सीताराम सहनी के पुत्र छठू सहनी (18) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार मृतक हाथ और पैर से लाचार रहने के कारण दिव्यांग के रूप में जाना जाता था। वह शौच करने के लिए चौर में गया था। इसी दौरान पानी से भरे गढ्ढे में उसका पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। जिससे उसकी मौत डूबकर हो गई। जब काफी समय बाद वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और खोजबीन करने लगे। घटना के कई घंटे बाद जब उसका शव पानी में उपलाता नजर आया। इसके बाद लोगों की मदद से उसे पानी से बाहर निकाला गया। सूचना पर उजियारपुर पुलिस पहुंच कर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.