Samastipur News: पर्व-त्योहार को लेकर परिवहन विभाग सख्त, 300 से अधिक वाहनों की जांच
समस्तीपुर, अक्टूबर 16 -- Samastipur News: समस्तीपुर। पर्व-त्योहार के दौरान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई के लिए जिला परिवहन विभाग ने विशेष जांच अभियान तेज कर दिया है। 5 अक्टूबर से शुरू हुआ यह अभियान 20 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत जिले में ओवरलोड वाहनों, लंबी दूरी की बसों और दोपहिया व चारपहिया वाहनों की सघन जांच की जा रही है। अभियान के शुरुआती आठ दिनों में 300 से अधिक वाहनों की जांच की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना भी लगाया गया। डीटीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.