समस्तीपुर, अक्टूबर 3 -- Samastipur News: विद्यापतिनगर। थाना के बढ़ौना गांव के वार्ड तीन के मंटून साह के पुत्र की लाश मिलने के बाद से गांव में मातम पसरा है। रात से लापता बेटे का शव शनिवार को बगल के गाछी में मिलने की खबर मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक की माता मंजू देवी, भाई सुनील, बहन खुशबू और पिंकी सहित परिजनों के चीत्कार से वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गयी। सभी के जुवान से एक ही शब्द निकल रहा था की आख़िर इस बालक ने किसी का क्या बिगड़ा होगा। मृतक के पिता अपने छोटे बेटे की लाश देख बेसुध बने थे वही परिजनों के चीत्कार से सभी के आंखों से आंसू निकल रहा था। यह भी पढ़ें- Samastipur News: लापता 10 साल के बच्चे का गाछी में मिला शव घटना से आक्रोशित लोगों ने एसपी को घटना स्थल पर आने को लेकर लाश को कुछ देर रोका लेकिन वरीय डीएसपी विव...