Samastipur News: पत्नी ने पुलिस को बुलाकर शराबी पति को नशे में सौंपा
समस्तीपुर, जुलाई 16 -- Samastipur News: शाहपुर पटोरी। पटोरी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पटोरी में पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने उसके शराबी पति को हिरासत में ले लिया। बहादुरपुर पटोरी निवासी महेंद्र शर्मा के पुत्र मुकेश शर्मा को शराब पीने की पुरानी आदत है और वह अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी को मारता-पीटता था । इससे परेशान पत्नी के धैर्य का बांध गुरुवार को टूट गया। आखिरकार उसने एक दृढ़ फैसला लिया और पुलिस की 112 टीम को फोन कर अपने घर बुला लिया। पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति प्रतिदिन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है। उसकी आदत में सुधार के लिए उसने पुलिस को बुलाया है।
पति की गिरफ्तारी पुलिस की 112 टीम ने मुकेश शर्मा को पकड़ कर थाने की हाजत में बंद कर दिया। उसके साथ ही उसकी पत्नी भी थाने आयी। थाना के हाजत से भी वह अपनी पत्नी को फटक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.