Samastipur News: पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद पति ने की आत्महत्या
समस्तीपुर, अगस्त 29 -- Samastipur News: समस्तीपुर। बेटी की छठी के दौरान पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी पति सूरज सहनी ने भी शनिवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की हत्या के बाद से ही वह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। बताया गया है कि सूरज ने वैशाली जिले के महिसौर थाना क्षेत्र स्थित एक चौर में जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी। सूचना मिलने पर महिसौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। इसके आधार पर उसकी पहचान समस्तीपुर जिले के चकलालशाही के रहने वाले सूरज सहनी के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी.
घटना का विवरण बता दें कि सूरज सहनी ने तीन दिन पहले बेटी के छठी समारोह के दौरान अपनी पत्नी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.