समस्तीपुर, जुलाई 3 -- Samastipur News: विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत पतैलिया के दो घरों और आलमपुर के एक घर मे गत रात्रि अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चोरी की और घरेलू सामान, जेवरात और नकद रुपए चुराकर फरार हो गया। गृहस्वामी द्वारा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर स्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटनाएं घटना पतैलिया वार्ड 4 निवासी राम कुमार सहनी ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि 2 जुलाई की रात्रि करीब 2 बजे अज्ञात चोरों ने घर से 3 मोबाइल, बक्सा तोड़कर एक भरी सोने व 10 भरी चांदी का जेवरात और 5 हजार रुपए नकद चुरा ली है। वही इनके पड़ोसी पतैलिया के स्व. शिवनंदन सहनी की पत्नी अमेरिका देवी ने पुलिस को दिए अपने लिखित आवेदन में 2 मोबाइल, 2 भरी सोने और 10 भरी चांदी के जेवरात चुरा लिए जाने की बातें कही है। बताया कि गृहस...