Samastipur News: पति संग पूजा करने मंदिर गई नवविवाहिता लापता
समस्तीपुर, जुलाई 2 -- Samastipur News: वारिसनगर। मथुरापुर थाना क्षेत्र स्थित मन्नीपुर भगवती स्थान में बुधवार को पूजा-अर्चना करने पहुंची नवविवाहिता लापता हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद युवती का कुछ पता नहीं मिलने पर उसके पिता ने मथुरापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। प्राथमिकी के अनुसार, वैशाली जिले के बलिगांव थाना क्षेत्र के हसनराय गांव निवासी पिता ने बताया कि उनकी पुत्री का विवाह 19 जून को जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र स्थित डूबरामा गांव निवासी प्रमोद पासवान के साथ हुयी थी। विवाह के करीब दस दिन बाद नवविवाहित दंपती मन्नीपुर भगवती स्थान में माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। बताया गया है कि पूजा संपन्न होने के बाद दोनों मंदिर परिसर से बाहर निकले। इसी दौरान नवविवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.