समस्तीपुर, सितम्बर 26 -- Samastipur News: शाहपुर पटोरी, निज संवाददाता। पटोरी में शनिवार को मूसलाधार बारिश हुई। इसके कारण जननायक कर्पूरी ठाकुर स्टेडियम में चल रहे प्रेम शंकर त्रिवेदी रमाशंकर त्रिवेदी स्मृति अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप - बी का सेमीफाइनल मैच स्थगित करना पड़ा। अब यह मैच रविवार को खेला जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के संरक्षक डॉ अशरफ इमाम ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को बारासात कोलकाता एवं हावड़ा फुटबॉल क्लब के बीच ग्रुप - बी का सेमी फाइनल मैच मूसलाधार बारिश के बावजूद प्रारंभ हुआ। तेज बारिश में भीग कर खिलाड़ी मैदान में डटे रहे परंतु खेल मैदान में अत्यधिक जल - जमाव हो जाने एवं वर्षा की गति काफी तेज हो जाने के कारण खेल शुरू होने के 18 मिनट बाद निर्णायक समिति ने मैच को रद्द करने...