समस्तीपुर, सितम्बर 2 -- Samastipur News: शाहपुर पटोरी निज संवाददाता। एक ओर युवा पीढ़ी नित नए आयाम गढ़कर देश का नाम रोशन कर रही है, वहीं किशोर और युवाओं का एक वर्ग नशाखोरी, हताशा और तनावपूर्ण जिंदगी से जूझ रहा है। पटोरी जैसे छोटे क्षेत्र में आत्महत्या की बढ़ती घटनाएं अब गंभीर चिंता का विषय बन गई हैं। स्थानीय स्तर पर होने वाली ऐसी कई घटनाएं पुलिस तक नहीं पहुंच पातीं।

नशाखोरी की स्थिति बताया जाता है कि बीते एक वर्ष में पटोरी क्षेत्र में आत्महत्या के पांच दर्जन से अधिक मामले सामने आए हैं। इधर, पिछले कुछ महीनों से पटोरी और आसपास का क्षेत्र ड्रग्स तस्करों के लिए सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है। आरोप है कि असम, नेपाल, मणिपुर और म्यांमार सहित कई राज्यों व देशों से तस्करों का नेटवर्क क्षेत्र में जुड़ गया है। ट्रेनों के माध्यम से हेरोइन की खेप लाकर...