समस्तीपुर, अक्टूबर 22 -- Samastipur News: शाहपुर पटोरी। पटोरी थाना क्षेत्र के शाहपुर उंडी स्थित नई मस्जिद के समीप एक घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की भीषण घटना को अंजाम दिया। इस घटना में चोरों ने लगभग 4:5 लाख रुपए मूल्य के स्वर्णाभूषण, 40 हजार रुपए नगद एवं जमीन के सभी कागजात चुरा लिए। चोरी की यह घटना सोमवार की मध्यरात्रि के बाद हुई। घटना की सूचना मिलते ही पटोरी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। घटना के वक्त घर के सभी सदस्य किसी निकाह समारोह में हिस्सा लेने बाहर गए हुए थे। इस मामले में उस घर के दामाद लालगंज (वैशाली) निवासी मरहूम नूर अहमद खां के पुत्र फैयाज अहमद खान ने पटोरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। दर्ज एफआईआर में लिखा गया है कि उनके ससुर मरहूम कमरुज्जमा खान का इंतकाल कई दशक पूर्व हो चुका है। वर्तमान में शाहपुर उंडी स्थित...